Big NewsUttarakhand Chamoli News

बारिश का कहर : देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन, मलबे की चेपट में आने से एक की मौत, दो घायल

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की और अतिवृष्टि की घटनाएं सामने आ रही हैं। देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में एक दोपहिया वाहन आ गया। इस हादसे में एक युवकी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।

मलबे की चेपट में आने से एक की मौत

बारिश के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम को देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आ गया जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा एक दोपहिया वाहन आ गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।

घायलों का चल रहा इलाज

घटना की जानकारी मिलने पर थराली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर निजी वाहन से देवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। जबकि मृतक के शव को एंबुलेंस से रास्ता बंद होने के कारण थराली ना ले जाकर देवाल ले जाया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें