Entertainment

OTT पर कब और कितने बजे जारी होगा Mirzapur 3? मुन्ना भैया होंगे सीरीज का हिस्सा? जानें सीरीज से जुड़े सभी सवालों के बारे में

Mirzapur 3 का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है। फैंस इसके तीसरे सीजन का काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होगा। हर कोई जानना चाहता है कि सीरीज का तीसरा सीजन कब जारी होगा। इस सीरीज में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको मिर्जापुर 3 से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताएंगे।

kaaleen bhaiya in mirjapur

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Mirzapur 3

5 जुलाई को मिर्जापुर 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस सीजन से पहले बाकी के दो सीजन सुपरहिट साबित हुए थे। ऐसे में इस तीसरे पार्ट के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे। बता दें कि इस सीरीज के सारे एपिसोड आधी रात को जारी किए जाएंगे।

मिर्जापुर 3 में एपिसोड (Mirzapur 3 Episodes)

हाल ही में सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया था। जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल है कि इस सीजन शो में कितने एपिसोड होंगे। ऐसे में आपको बता दें कि मिर्जापुर 3 में 9 से 10 एपिसोड हो सकते है। बता दें कि पहले सीजन में नौ एपिसोड थे। तो वहीं दूसरे सीजन में 10 एपिसोड थे।

मुन्ना भैया होंगे मिर्जापुर 3 में शामिल?

इस सीजन में लोगों के मन में एक और सवाल है और वो है मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा को लेकर। दर्शक जानना चाहते है कि इस सीजन मुन्ना भैया दिखाई देंगे या नहीं? तो आपको बता दें कि वो मिर्जापुर 3 में नहीं दिखाई देंगे। इसके अलावा विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर भी नजर नहीं आएंगी। आपको बता दें कि इस सीजन पंचायत सीरीज के जितेन्द्र कुमार उर्फ सचिव जी का कैमियो रोल है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें