Entertainment

Yash की Toxic में साउथ की ये अभिनेत्री आएगी नजर, ड्रग माफिया पर आधारित इस फिल्म में दिखाया जाएगा 60 के दशक का दौर

साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर आए दिन अपडेट सामने आते रहते है। ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है।

इस फिल्म में साउथ की ही एक फेमस अभिनेत्री का बतौर लीड एक्ट्रेस के रोल में नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड की अभिनेत्री भी यश की इस फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में साल 1950-1970 के बीच का टाइम पीरियड दिखाया जाएगा।

Toxic ये एक्ट्रेस आएगी नजर

इस फिल्म के लिए दर्शक काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म टॉक्सिक की झलक दिखाई गई थी। ये फिल्म टॉक्सिक’ ड्रग माफिया की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा अभिनय करती नजर आएंगी। ये पहली बार है जब यश और नयनतारा एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। बीते साल इस फिल्म का ऐलान किया गया था।

Nayanthara

1950 से लेकर 1970 के बीच का दौर होगा दिलचस्प

खबरों की माने तो फिल्म में 1950 से लेकर 1970 के बीच का दौर दिखाया जाएगा। ये फिल्म 60 के दशक पर बनी है। इस फिल्म में टॉक्सिक की दुनिया बनाई गई है। जिसमें उस समय के ड्रग माफिया दिखाए जाएगे।ऐसे में एक्शन से भरपूर इस फिल्म में यश और नयनतारा के अलावा हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और श्रुति हासन दिखाई देंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें