Udham Singh Nagar NewsUttarakhand
यहां करंट लगने से दरौगा की मौत, ऐसे हुआ हादसा

पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा की मंगलवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दरोगा सुरेश पसबोला की मौत थाना परिसर में ही हुई है।
कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से दरौगा की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। कपड़े सुखाने के दौरान वो सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेश पासबोला पौड़ी जिले के गांव नैणी के रहने वाले थे।