EntertainmentHighlight

रिलीज से पहले ही राघव जुयाल की Kill का विदेश में डंका, जॉन विक के डायरेक्टर Chad Stahelski बनाएंगे मूवी का हॉलीवुड रीमेक

अभिनेता और कोरियोग्राफर राघव जुयाल (Raghav Juyal) की अपकमिंग फिल्म किल(Kill) कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में राघव के साथ आशीष विद्यार्थी, एक्ट्रेस तान्या मनिकताला, लक्ष्य लालवानी भी अभिनय करते नजर आएंगे।

ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के बेनर तले बनी है। बता दें कि बीते साल सितंबर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल मे की गई थी। ऐसे में रिलीज से पहले ही फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है। हॉलीवुड डायरेक्टर Chad Stahelski ने फिल्म का रीमेक(Kill Remake in Hollywood) बनाने का ऐलान किया है।

डायरेक्टर Chad Stahelski बनाएंगे Kill का हॉलीवुड रीमेक

ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने ये अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की। उन्होंने कहा कि फेमस सीरीज जॉन विक के डायरेक्टर Chad Stahelski किल(Kill) फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बनाने जा रहे हैं। ऐसे में किल फिल्म के मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है।

फिल्म की अलग है कहानी

फिल्म की बात करें किल की कहानी काफी अलग है। इसकी शूटिंग ज्यादातर ट्रेन में हुई है। ये फिल्म विदेशों में काफी तारीफ बटौर रही हैं। फिल्म पांच जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को डायरेक्ट निखिल नागेश भट्ट ने किया है। बता दें कि इस फिल्म में राहुल जुयाल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें