Udham Singh Nagar NewsHighlight

खेत में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप, देखने वालों की अटकी सांस

उधम सिंह नगर के जाफरपुर स्थित खेत में एक विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। जिसने भी अजगर को देखा मानो उसकी सांसें अटक गई हो। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

खेत में विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप’

मिली जानकारी के अनुसार जाफरपुर स्थित खेत में विशालकाय अजगर देखने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखने ही चीख-पुकार सुन खेत में गांव वालों का जमावड़ा लग गया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए तत्काल मौके पर पहुंची।

अजगर देखने वालों की अटकी सांस

अजगर का रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि यह एक मादा अजगर इंडियन रॉक पाइथन है। जिसका वजन लगभग 15 से 20 किलो है। इसकी उम्र लगभग ढाई साल है और इसके काटने से गहरा जख्म हो जाता है। वन विभाग ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। जिसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें