Nainital NewsHighlight

अपनी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया युवक, मौत को लगाया गले

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी एक युवक अपनी शादी का कर्ज नहीं चुका पाया। जिससे परेशान होकर युवक ने अपनी जीवन लीला को ख़त्म करने का प्रयास किया। इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया।

कर्ज से परेशान होकर युवक ने लगाया मौत को गले

मृतक की पहचान अजय कुमार (38) निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। युवक के परिजनों मके मुताबिक अजय ने 25 जून की रात कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुरादाबाद में ही भर्ती कराया गया। दो दिन पहले ही युवक को रेफर कर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार रात युवक की मौत हो गई।

चार साल पहले ही हुई थी शादी

बता दें चार साल पहले ही अजय की शादी हुई थी। अपनी शादी के लिए अजय ने कर्ज लिया था। परिजनों ने बताया की अजय मजदूरी कर अपने परिवार का पाल रहा था। शादी के कर्ज के साथ-साथ उनका बेटा महीने में कमेटी की किस्तें भी भरता था। कर्ज से परेशान होकर उनके बेटे ने ये कदम उठाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें