Nainital NewsBig News

भीमताल में बारिश का कहर, कई घरों तक पहुंचा मलबा, लोगों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का सिलसिला जारी है। भीमताल में भी बारिश का कहर देखने को मिला है। नगर के बाईपास मार्ग में कुआंताल में रविवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा लोगों के घरों में आ घुसा। मलबा आता देख लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

लोगों के घरों तक पहुंचा मलबा

रविवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रात के समय मलबा तीन घरों तक पहुंच गया। जिसे देख घर के लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ितों ने डर के कारण अपने रिश्तेदारों के घर रात गुजारी। सूचना पर सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम प्रमोद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।

विधायक और SDM ने किया मौके का निरीक्षण

मौके का निरीक्षण कर एसडीएम प्रमोद कुमार ने आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। विधायक साम सिंह कैड़ा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें