UttarakhandBig News

देश में आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू, सीएम धामी बोले अंग्रेजों के काले कानून से मिली निजात

देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिमय लागू हो रहे हैं। नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे और तारीख पर तारीख के दिन लद जाएंगे।

नए तीन कानून को लेकर उत्तराखंड में तैयारी पूरी

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अफसरों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उत्तराखंड में नए कानूनों को लेकर कि गई तैयारी की जानकारी ली। सीएम ने ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि राज्य सरकार इन तीन नए कानून को लागू करने की पहले से ही तैयारी कर चुकी थी। इस संबंध में 20 करोड रुपए के बजट का पूर्व में ही प्रावधान किया जा चुका है।

अंग्रेजों के काले कानून से मिली देश को निजात : CM

सीएम धामी ने कहा अब लोगों को सरल आसान तरीके से न्याय मिल सकेगा। अंग्रेजों के काले कानून से देश को निजात मिल गई है। सीएम धामी ने केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई भी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की नए कानून से व्यवस्था और दुरुस्त होगी। आम जन को सुलभ तरीके से न्याय मिल सकेगा।

एक आजादी जैसा है देश में नए कानून लागू होना : DGP

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार सचिव गृह दिलीप जावलकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत पुलिस के कई सीनियर ऑफिसर्स मौजूद थे। उत्तराखंड में लागू होने वाले तीन नए कानून पर बोलते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि असल में नए कानून लागू होना एक आजादी जैसा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें