Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी में भारी बारिश का कहर, रेलवे स्टेशन से लेकर लालकुआं के खड्डी मोहल्ले तक पूरा इलाका हुआ जलमग्न

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। लालकुआं में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से लालकुआं जलमग्न हो गया है। भारी बारिश के चलते हुए जलभराव में रेलवे स्टेशन से लेकर खड्डी मोहल्ले तक पानी से पूरा इलाका जलमग्न हो गया।

लालकुआं के खड्डी मोहल्ले तक पूरा इलाका हुआ जलमग्न

संवाददाता ने जानकारी देते हुए बताया कि खड्डी मोहल्ला के कई परिवारों का सामान और राशन भी जलभराव की चपेट में आ गया। खड्डी मोहल्ले के कई परिवारों ने रात भर इधर-उधर भटक कर किसी तरह रात काटी।

वन विभाग की गाड़ी पानी में डूबी

वहीं टांडा क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण वन विभाग की चौकी और पुलिस चेक पोस्ट के साथ ही वन विभाग की गाड़ी भी पानी मे डूब गई। भारी बरसात के चलते रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरा रहा।

SDM ने किया निरीक्षण

मामले को लेकर एसडीएम परितोष वर्मा ने जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द सम्बंधित अधिकारीयों को व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए।

मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी कर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही टिहरी जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें