Sports

T20 World cup : विश्व चैंपियन टीम के लिए BCCI ने प्राइज मनी का किया ऐलान, इतनी होगी इनामी राशि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने टीम इंडिया के लिए प्राइज मनी की घोषणा की है। बता दें कि बारबाडोस में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल(T20 World cup 2024) मुकाबला खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया ने सात रनों से अफ्रीका को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 17 साल बाद टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। तो वहीं 11 साल बाद टीम ने ICC खिताब अपने नाम किया।

TEAM INDIA T20 WORLD CUP 2024

जय शाह ने की इनाम की घोषणा

टीम इंडिया(Team India) के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद BCCI के सचिव जय शाह ने टीम को 125 करोड़ की प्राइज मनी देने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स(ट्विटर) पर लिखा की टी20 विश्व कप 2024 की पुरुष टीम को 125 करोड़ की प्राइज मनी का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके लिए सभी प्लेयर्स, कोच और सहयोगी स्टाफ को शुभकामनाएं।

t20-world-cup-2024-virat-kohli-hardik-pandya

चैंपियन बनने के बाद इन खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

बता दें कि टी20 विश्व कप में भारत ने सात रनों से साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात दी। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार टीम ने ICC का खिताब अपने नाम किया।

t20-world-cup-2024-suryakumar-yadav-david-miller-catch-suryakumar-catch-rohit-sharma-VIRAT KOHLI

विश्व चैंपियन बनने के बाद कोहली और रोहित ने टी20 अंतराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर टी20 फार्मेंट को अलविदा कह दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें