HighlightRishikesh News​

Rishikesh : रिवर राफ्टिंग के शौकीनों के लिए बुरी खबर, आज से बंद हुआ संचालन

देशभर से रिवर राफ्टिंग के लिए लोग ऋषिकेश आते हैं। लेकिन रिवर राफ्टिंग के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। एक जुलाई यानी आज से गंगा में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया है। जिसके बाद राफ्टिंग प्रेमियों को रिवर राफ्टिंग करने के लिए दो महीने तक इंतजार करना होगा

आज से बंद हुआ रिवर राफ्टिंग का संचालन

बता दें एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जुलाई से राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। मानसून सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा।

दो महीने का करना होगा इंतजार

खुशाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सितंबर से राफ्टिंग को फिर शुरू कर दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें ऋषिकेश में गंगा में 40 किमी लंबा कौड़ियाला-मुनिकीरेती ईको टूरिज्म जोन रिवर राफ्टिंग के लिए पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें