Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्या, सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए प्रत्येक समस्या या शिकायत संबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी रखने के निर्देश दिये।

सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आए। इस प्रकार की शिकायतें आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये।

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्या

इस दौरान सीएम के सामने लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आर्थिक सहायता, विद्युत, जमीन से संबंधित मामलों एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने और सभी जिलाधिकारियों को नियमित तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकों का आयोजन करने के भी निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि इन बैठकों में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 1 घण्टा जन समस्याओं को सुनने के भी निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें