Pauri Garhwal NewsBig News

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद, मलबा हटाकर यातायात किया बहाल

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार को दुगड्डा मार्ग पर मैक्स वाहन के ऊपर पहाड़ी से मलबा आ गिरा। जिसके कारण वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें से घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि एक यात्री लापता हो गया। लापता का शव रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।

मलबे की चपेट में आकर खाई में गिरा वाहन

हादसा शनिवार का है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कोटद्वार में बारिश के कारण दुगड्डा मार्ग पर हाईवे के पास कोटद्वार से पौड़ी की ओर सवारियां लेकर आ रही एक मैक्स वाहन पहाड़ी से गिर रहे मलबे की चपेट में आकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। जिसमें चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे।

हाईवे पर लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद

पुलिस टीम द्वारा कल ही कुछ घायलों व्यक्तियों का रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया। जबकि मैक्स में सवार एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका के कारण ने सर्चिंग अभियान जारी रखा। रविवार को लापता व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें