UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, पंतनगर और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दायित्व का कार्यभार मिलने पर शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू करने के संबंध में अनुमोदन प्रदान कर सम्बंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के पंतनगर में स्थित रनवे छोटा होने के कारण इस एयरपोर्ट पर बड़े वायुयानों को उतारना संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके लिए रनवे को बढ़ा कर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाना है।

पंतनगर और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार पर की चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई वर्तमान में 1372 मीटर है जिसे बढ़ाकर 3000 मीटर किया जाना है। सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न विभागों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सिडकुल की कुल 804.0162 एकड़ अथवा 325.5126 हैक्टेएयर भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है। जिसमें से 212.4868 (524.78 एकड़) भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के नाम हस्तान्तरित की जा चुकी है।

विस्तारीकरण पर कार्य शुरू करने की मांगी अनुमति

सीएम ने केंद्रीय मंत्री से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए वन विभाग की 87.0815 हेक्टेयर भूमि के हस्तातंरण के संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुरोध करते हुए विस्तारीकरण पर कार्य शुरू करने की अनुमति मांगी। सीएम ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से काठमांडू (नेपाल) के लिए वायुयान सेवा संचालित किए जाने के लिए निविदा की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। जिसके मद्देनजर जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा देने की कार्यवाही को गति देने की आवश्यकता है।

एटीसी की स्थापना के संबंध में अनुरोध

सीएम धामी ने कहा कि वन विभाग की 87.0815 हेक्टेयर भूमि को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए हाईकोर्ट द्वारा पारित निर्णय के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्रालय को हस्तांतरित करने में कोई अवरोध नहीं है। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से केदारनाथ धाम और देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिड्रोम पर एटीसी की स्थापना के संबंध में अनुरोध करते हुए बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के तीन हवाई अड्डे हैं जहां VHF संचार सहित वायु यातायात सेवा उपलब्ध हैं।

हालांकि VHF संचार व्यवस्था एक लाइन ऑफ साइट कम्युनिकेशन व्यवस्था होने तथा राज्य की पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्र अभी भी इस व्यवस्था के अंतर्गत नहीं आए हैं। इसके मद्देनजर केदारनाथ धाम और सहस्त्रधारा हेलिड्रोम में वायु यातायात नियंत्रण स्थापित किया जाए। सीएम ने बताया कि राज्य के सीमावर्ती शहर पिथौरागढ़ के लिए अलायन्स एयर द्वारा द्वारा उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत दिल्ली-पिथौरागढ़-दिल्ली उड़ान संचालन के लिए सहमति हो गई है।

पायलट्स के लिए बताई सिम्युलेटर ट्रेनिंग की जरुरत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से को बताया कि राज्य सरकार द्वारा हवाई अड्डे के लिए 2 सी श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त किया गया है। सीएम ने कहा कि एटीआर 42 विमानों के संचालन के लिए पायलट्स के लिए सिम्युलेटर ट्रेनिंग की जरुरत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अलायन्स एयर को सिम्युलेटर ट्रेनिंग प्रक्रिया जल्द आरंभ करने के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें