Big NewsUdham Singh Nagar

तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, लोगों में आक्रोश, नेशनल हाइवे किया जाम

तेज रफ्तार डंपर ने काशीपुर में एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने गुस्से में आकर डंपर में तोड़फोड़ की और नेशनल हाइवे जाम कर दिया है।

तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को कुचला

साइकिल सवार अधेड़ को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया जिस से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिय़ा। इसके साथ ही डंपर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन पुलिस के समझाने के बाद भी लोगों ने जाम नहीं खोला।

अपने काम से आईजीएल की ओर जा रहा था सुरेश

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश (50) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम जैतपुर साइकिल से अपने किसी काम से बाजपुर रोड स्थित आईजीएल की ओर जा रहा था। इसी दौरान आईटीआई थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड़ पर दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button