Big NewsHarish RawatPolitics

भाजपा अवैध खनन के पैसे से लड़ रही है चुनाव, हरीश रावत ने लगाया बड़ा आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा हरिद्वार में अवैध खनन का मुद्दा उठाए जाने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने भी अवैध खनन को लेकर सवाल उठाए हैं। इसको लेकर अब पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। हरदा का कहना है कि भाजपा अवैध खनन के पैसे से ही चुनाव लड़ रही है।

दोनों नेताओं के अंदर सत पुरुष की आई आत्मा – हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा हरिद्वार में अवैध खनन का मुद्दा उठाए जाने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के द्वारा भी बाजपुर में अवैध खनन का मामला उठाई जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनों नेताओं को सहमति आने की बात कही है। हरदा ने कहा है कि दोनों नेताओं के अंदर सत पुरुष की आत्मा आई जिन्होंने ये मुद्दा उठाया।

भाजपा अवैध खनन के पैसे से लड़ रही है चुनाव

पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है हरिद्वार में भयंकर तरीके से अवैध खनन हो रहा है। बालू और बजरी को निचोड़-निचोड़ कर भाजपा खा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उसी के पैसे से भाजपा चुनाव लड़ी है। जहां पर बालू अटक जा रहा है वहां पर शराब के घूट से निचोड़ा जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें