Big NewsHaldwani NewsNainital News

यहां गुलदार ने सात साल के मासूम को बनाया शिकार, घंटों बाद जंगल में मिला शव

प्रदेश में गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन पर दिन गुलदार और बाघों के इंसानों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार देर रात हल्द्वानी वानप्रभाग रेंज में गुलदार ने एक सात साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया। बच्चे का शव घंटों की तलाश के बाद आज सुबह तड़के जंगल में मिला है।

सात साल के मासूम को गुलदार ने बनाया शिकार

हल्द्वानी वानप्रभाग रेंज में निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक सात साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था। इस दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे उठा ले गया।

तड़के सुबह बच्चे की बॉडी मिली जंगल के पास

परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी वन विभाग और प्रशासन को दी। बच्चे की देर रात तक तलाश की गई लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। आज तड़के सुबह बच्चे का शव जंगल के पास मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया जाएगा पिंजरा

घटना के बाद एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर गए और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए हैं। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा और आसपास गश्त भी की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें