Nainital NewsBig News

वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने, शव मिलने से मची सनसनी

दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए युवक की ज्योतिकोट क्षेत्र में स्थित वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव पुलिस ने वाटर फॉल से बरामद कर लिया है। जिसके बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत

बता दें मंगलवार को मोहित आर्य (25) अपने पांच दोस्तों के साथ उधम सिंह नगर से ज्योतिकोट पेट्रोल पंप के पास के ढकियाताल गधेरे पहुंचा था। सभी दोस्तों ने यहां पार्टी की और अपने घर चले गए। लेकिन मोहित घर नहीं पहुंचा। बुधवार तक भी जब मोहित अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज की। पता चला की मोहित अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने नैनीताल वाटर फॉल गया था।

SDRF ने किया युवक का शव बरामद

पुलिस ने मोहित के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोहित गदेरे में लापता हो गया। डर के कारण उन्होंने ये बात किसी को नहीं बताई और अपने अपने घर चले गए। युवकों की जानकारी पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मोहित की गदेरे में तलाश की। काफी देर खोजबीन के बाद युवक का शव गदेरे से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों की ओर से फिलहाल को कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें