UttarakhandBig News

Good news : उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया PRD जवानों का मानदेय, शासनादेश जारी

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पीआरडी जवानों का बड़ा तोहफा दिया है। पीआरडी जवानों का मानदेय प्रतिदिन 570 रुपए से बढ़कर 650 रुपए प्रतिदिन कर दिया है। जिसे लेकर शासनादेश जारी कर दिया है।

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया PRD जवानों का मानदेय

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पीआरडी जवानों के मानदेय में 80 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसका शासनादेश बुधवार को जारी कर दिया गया है। जानकारी देते हुए रेखा आर्य ने बताया कि पूर्व में पीआरडी स्वयंसेवको को प्रतिदिन 570 रुपये मानदेय दिया जाता था जो कि अब 80 रुपये की बढ़ोतरी करने पर 650 रुपये प्रतिदिन हो गई है।

9400 PRD जवानों को मिलेगा लाभ

रेखा आर्य ने कहा कि सीएम धामी राज्य कर्मचारियों के हित मे लगातार कई अहम फैसले ले रहे हैं। इस निर्णय से विभाग के लगभग 9400 पीआरडी जवानों को इस बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। हमारे स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देने के साथ ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी काम करते हैं। ऐसे में सरकार PRD जवानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए हर संभव कार्य कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें