UttarakhandBig News

नैनीताल में जल्द होगा पार्किंग की समस्या का समाधान, सीएम धामी ने रक्षा मंत्री से किया ये अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें राज्य की जनता की ओर से दोबारा रक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई दी ।

रक्षा संपदा की भूमि राज्य को देने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से पर्यटन नगरी नैनीताल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए नैनीताल स्थित रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि को राज्य सरकार को उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया।

श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही बढोत्तरी : CM

सीएम ने कहा कि वर्तमान में नैनीताल विश्व में पर्यटन ही नहीं धार्मिक, आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो गया है। नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज का आश्रम ‘श्री कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक बढोत्तरी हो रही है। कैंची धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नैनीताल अथवा नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्रों में ही रुकते हैं।

रक्षा मंत्री से साझा की नैनीताल में पार्किंग व्यवस्था की समस्या

सीएम ने बताया नैनीताल में पार्किंग व्यवस्था के काफी सीमा तक समाधान के लिए मुख्य रूप से यह विकल्प संज्ञान में लाया गया कि नगर में नैनी झील से दो किमी की दूरी पर रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि है, जिसका क्षेत्रफल तीन एकड़ है। यदि इस भूमि को पार्किंग के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है तो नैनीताल में एक सीमा तक पार्किंग व्यवस्था की समस्या का समाधान हो जायेगा।

रक्षा मंत्री ने हर संभव सहयोग किए जाने के लिए किया आश्वस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुझाव देते हुए कहा कि इस स्थल को यदि बहुमंजिला पार्किंग के रूप में विकसित किया जाता है तो इसमें लगभग 1500-2000 तक वाहन पार्क हो पायेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को यथा संभव सहयोग किए जाने के प्रति आश्वस्त किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें