Big NewsDehradun News

चौकीदार ने खुद को बताया वन दरोगा, महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, ऐसे खुली पोल

वन विभाग में संविदा के माध्यम से लगे चौकीदार ने खुद को वन विभाग में दरोगा बताकर महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने पीडिता से सगाई भी कर ली थी। महिला ने आरोपी पर उसके अकाउंट से डेढ़ लाख रुपए उड़ाने का भी आरोप लगाया है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। वन विभाग में तैनात महिला आरक्षी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ़ शुभम निवासी प्रेमनगर से हुई थी। ललित ने खुद को वन विभाग में दरोगा बताया था। दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। पीड़िता ने बताया की आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही। जिस पर उसने अपने परिजनों को ये बात बता दी।

अकाउंट से उड़ाई लाखों की रकम

पीड़िता ने बताया कि दोनों की सगाई 15 अप्रैल 2023 में हो गई थी। जिसके बाद आरोपी का उसके घर आना-जाने होने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने ललित पर आरोप लगाया कि उसने उसके साइन किए चेक चोरी कर उसके अकाउंट से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। महिला आरक्षी ने जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया अरेस्ट

महिला आरक्षी ने जब शक होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला की ललित वन विभाग में चौकीदारी की नौकरी करता है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने कहा की आरोपी को गिरफ्तार को न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें