HighlightUdham Singh Nagar News

नदी में अतिक्रमण देख चढ़ा DM का पारा, अधिकारियों को दी वेतन रोकने की चेतावनी

उधम सिंह नगर के डीएम उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को कल्याणी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कल्याणी नदी में अतिक्रमण देख डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने अधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को वेतन रोकने की चेतावनी दे डाली।

DM ने किया कल्याणी नदी का स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने मंगलवार को कल्याणी नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों उन्होंने अधिकारियों को कहा की मानसून में नदी का बहाव तेज हो जाता है और जल भराव होता है। इसलिए अटरियां पुलिया से नदी के डाउनस्टीम आवास विकास, वृहस्पति मंदिर व खेड़ा पुलिया तक मानसून में नदी के बहाव व फैलाव को अवरूद्ध करने वाले अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाया जाए।

डीएम ने अधिकारियों को दी वेतन रोकने की चेतावनी

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 26 जून को कल्याणी नदी में अतिक्रमणकारियों के साथ बैठक की जाए। बैठक में उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय देते हुए नोटिस दिया जाए। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटता है तो जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाए। डीएम ने अधिकारियों के कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी।

DM ने दिए नदी की सफाई कराने के निर्देश

डीएम ने कल्याणी नदी का सिडकुल क्षेत्र से होते हुए जगतपुरा के अटरिया पुल, आवास विकास पुलिस चौकी होते हुए किच्छा बाईपास रोड खेड़ा पुलिया तक निरीक्षण किया। कल्याणी नदी सिडकुल क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उन्होने नदी की सफाई सिडकुल के माध्यम से कराने और पानी की जांच कराने के निर्देश दिए।

प्रभावितों का PM आवास के लिए करवाया जाए आवदेन

डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि जिन-जिन औद्योगिक इकाईयों का अनट्रिटेड पानी (बिना ट्रीटमेंट किये) पानी कल्याणी नदी में छोड़ा जा रहा है उन्हे नोटिस थमाया जाए। डीएम ने निर्देश दिये कि नदी में अतिक्रमण हटाते हुए सम्बन्धितों को प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करवाया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें