HighlightUttarakhand

दिल्ली के एम्स पहुंचे सीएम धामी, वनाग्नि हादसे में घायल वनकर्मियों का जाना हाल

सीएम धामी ने दिल्ली एम्स पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में घायल हुए वनकर्मियों का हाल जाना। सीएम धामी ने डॉक्टरों से भी वनकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

सीएम धामी ने एम्स पहुंचकर जाना घायल वनकर्मियों का हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

घायलों के परिजनों से भी की मुलाकात

सीएम धामी ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के बारे में बात की। इसके साथ ही घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्चस्तरीय उपचार मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार के निर्देश दिए हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें