Nainital NewsBig NewsHaldwani News

पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला दोनों किशोरियों का सुराग, मोबाइल बंद से उलझी पुलिस

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से गुरुवार शाम को लापता हुई दो नाबालिगों को पुलिस पांच दिन बीत जाने के बाद भी नहीं ढूंढ पाई है। अब नैनीताल पुलिस ने किशोरियों की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद मांगी है।

किशोरियों का नहीं मिला सुराग

नैनीताल पुलिस उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किशोरियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों किशोरियों मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रही है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह से मैनुअल पुलिसिंग के भरोसे दोनों को ढूंढ रही है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

परिजनों ने लगाया मोहल्ले के किशोर पर भगाने का आरोप

बता दें 20 जून की शाम से बनभूलपुरा क्षेत्र की दो किशोरियां लापता चल रही है। किशोरियों के परिजनों ने मोहल्ले के ही एक धर्म-विशेष के युवक पर दोनों नाबालिगों को भागकर बंदायू ले जाने का आरोप लगाया था। जैसे ही तीनों को पता चला की पुलिस उनका पीछा कर रही है तीनों ने अपने फ़ोन ऑफ कर दिए।

पुलिस ने किया जल्द खोज निकालने का दावा

पुलिस के बदायूं पहुंचने पर तीनों वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने युवक और छात्राओं की मदद करने वाले लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर सीओ हल्द्वानी ने दावा किया है कि दोनों किशोरियों को जल्द सकुशल बरामद किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें