EntertainmentHighlight

Bigg Boss OTT 3: इन कंटेस्टेंट पर लटक रही नॉमिनेशन की तलवार!, पहले ही हफ्ते कौन होगा घर से बाहर? 

Bigg Boss OTT 3 की शुरुआत हो चुकी है। घर में घरवालों के बीच बेहस होनी भी शुरु हो गई है। इस बार का ये सीजन ड्रामा से भरपूर होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का वीडियो जारी का इसकी झलक दिखाई थी। बता दें कि घर में मौजूद 16 सदस्य दर्शकों का मनोरजंन कर रहे हैं। इसी बीच पहले हफ्ते के लिए घरवालों ने नॉमिनेशन(Bigg Boss OTT 3 First Nomination) के लिए अपना पहला वोट डाला।

Bigg Boss OTT 3

एक से ज्यादा कंटेस्टेंट होंगे नॉमिनेट (Bigg Boss OTT 3 Nomination)

कहा जा रहा है कि Bigg Boss OTT 3 के घर के पहले नॉमिनेशन में एक से ज्यादा सदस्य घर से बेघर हो सकते है। नॉमिनेशन की प्रकिया के लिए हर एक कंटेस्टेंट को घरवालों में से किसी दो सदस्यों की फोटो को चुनना था जिसे वो घर में नहीं देखना चाहते है। ये एक पर्सनल नॉमिनेशन था। ऐसे में घरवालों को आपस में बात करने की मंजूरी नहीं थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।ऐसे में सभी की निगाहें पहले नॉमिनेशन पर टिकी है।

ये कंटेस्टेंट हैं खतरे में

ऐसे में अब आपको बताते है कि पहले हफ्ते के लिए कौन-कौन नामिनेशन की लिस्ट में है। इसमें अरमान मलिक और उनके साथ उनकी दोनों पत्नी कृतिका और पायल मलिक, विशाल पांडेय, सना मकबूल, साई केतन राव शामिल है। ऐसे में अब देखना ये है कि कौन पहले हफ्ते घर से बेघर होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें