Uttarkashi NewsBig News

गंगोत्री हाईवे में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, दो की मौत

उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक

घटना सोमवार की बताई जा रही है। गंगनानी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन बारिश होने के कारण रेस्क्यू टीम को रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हादसे में दो की मौत

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम बाइक सवारों के रेस्कए के लिए खाई में उतरी। लेकिन तबतक दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें