Entertainment

Sonakshi Sinha डांस के दौरान हुईं इमोशनल, न्यूली वेड दुल्हन की आंखों में आए आंसू, देखिए वायरल वीडियो

Sonakshi Sinha-Kajol Dance: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने 23 जून को शादी कर ली। कपल ने शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले ‘रामायण’ में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच रजिस्टर्ड मैरिज की। जिसके बाद कपल ने शिल्पा शेट्टी केरेस्टोरेंट बास्टियन में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।

ऐसे में सोशल मीडिया पर रिसेप्शन पार्टी से सोनाक्षी और जहीर की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। ऐसे में एक वीडियो में सोनाक्षी अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आ रही हैं।जिसमें वो डांस करते वक्त थोड़ी इमोशनल हो गई।

Kajol और Sonakshi Sinha ने साथ में किया डांस

23 जून की शाम कपल की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी हुई। जहां फिल्मी सितारों ने पार्टी में शिरकत की। ऐसे में अभिनेत्री काजोल भी फंक्शन में शामिल हुई। जहां उन्होंने नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी के साथ डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि कोजोल फोन से अपनी और सोनाक्षी की वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आईं। जिसकी वीडियो काजोल ने इंस्टा पर भी साझा की। Sonakshi Sinha Videos

सोनाक्षी सिन्हा की आंखों से छलके आंसू

इस दौरान सोनाक्षी थोड़ी इमोशनल नजर आईं। उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। हालांकि ये आंसू खुशी के थे। बता दें कि अपनी रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी ने रेड साड़ी पहन रखी थी। जिसके बाद अभिनेत्री ने केक कटिंग सेरेमनी के दौरान रेड अनारकली सूट वियर किया। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर छाए हुए है।

सोनाक्षी की पार्टी में इन स्टार्स ने की शिरकत

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की। ऐसे में सीरीज ‘हीरामंडी’ के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा हीरामंडी में अभिनेत्री की को-स्टार बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी अपने मंगेतर सिद्धार्थ के साथ नज़र आई।

अदाकारा एक्ट्रेस रेखा भी सोनाक्षी जहीर को आशीर्वाद देने पहुंचे। यो यो हनी सिंह भी अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन का हिस्सा बने। तो वहीं सलमान खान भी पार्टी में शामिल हुए। हालांकि वो पैपराजी को बिना पोज़ दिए अंदर चले गए। इसके अलावा रवीना टंडन, अनिल कपूर समेत इंडस्ट्री के तमाम जाने माने चेहरों ने पार्टी में शामिल हुए।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें