Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में दो छात्राएं लापता, परिजनों ने किया SSP कार्यालय का घेराव, पढ़ें पूरा मामला

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई छात्राओं का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। गुस्साए परिजनों ने रविवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। बता दें परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर दोनों छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने किया SSP कार्यालय का घेराव

शुक्रवार को भी छात्राओं के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बनभूलपुरा थाने थानाध्यक्ष का घेराव किया था। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। लेकिन अभी तक दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें दोनों छात्राएं गुरुवार शाम से लापता हैं। रविवार को गुस्साए परिजनों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर हंगामा काटा।

मोहल्ले के ही एक किशोर पर लगाया आरोप

छात्राओं के परिजनों ने मोहल्ले के एक किशोर पर दोनों छात्राओं को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी दोनों किशोरियों को अपने साथ उत्तर प्रदेश के बंदायू अपने रिश्तेदार के घर लेकर चला गया है। परिजनों ने किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उक्त किशोर छात्रा के भाई को भी धमकी दे चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें