Haridwar NewsHighlight

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लाठी डंडे, पुलिस ने 10 लोगों को किया अरेस्ट

हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। विवाद में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है।

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे।

पुलिस ने 10 लोगों को किया अरेस्ट

विवाद में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया की मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने अपने स्तर से ही जांच कर 10 आरोपियों को अरेस्ट कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें