Uttarkashi NewsHighlight

जंगल में लकड़ी लेने गया था युवक, पत्थरों के बीच फंसा, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम, फिर…

उत्तरकाशी के गंगनानी में एक नेपाली युवक जंगल में लकड़ी लेने गया था। इस दौरान वह पत्थरों के बीच फंस गया। वापस नहीं लौटने पर उसके साथियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पत्थरों के बीच फंसा युवक

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की गोरखा बहादुर जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया था। लेकिन रात तक भी वापस नहीं लौटा। जिस पर उसके साथियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम सूचना पर उसके साथियों को लेकर देर रात जंगल की ओर रवाना हुई।

रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

नेपाली युवक की तलाश में देर रात उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह बेहोशी की हालत में पत्थरों के बीच में गिरा हुआ मिला। आनन-फानन में पुलिस की टीम उसके साथियों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें