HighlightUdham Singh Nagar News

भाभी से थे अवैध संबंध, पत्नी को घुमाने के बहाने बेरहमी से कर दिया कत्ल, ऐसे खुला राज

उत्तराखंड से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन पर घुमाने के बहाने राजस्थान ले गया और उसकी वहीं पर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने इस मामले में पति के समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड से राजस्थान ले जाकर की पत्नी की हत्या

जन्मदिन के दिन खाटू श्याम मंदिर ले जाने के बहाने एक पति अपनी पत्नी को पहले राजस्थान ले गया और फिर वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में महिला के भाई ने थाना सोजत सिटी जिला पाली राजस्थान में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए आपराधिक षडयंत्र रचकर हत्या करने और फिर सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस आरोपी विशाल और चालक मुन्नू को गिरफ्तार कर अपने साथ राजस्थान ले गई है।

जन्मदिन पर घुमाने के बहाने ले गया था राजस्थान

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विशाल अपनी पत्नी वर्षा को घुमाने के लिए राजस्थान ले गया था। 13 जून को वर्षा का जन्मदिन था। इस मौके पर विशाल वर्षा को खाटू श्याम मंदिर घुमाने के लिए ले गया। इसके लिए उसने कार बुक की। 17 जून को वो घर वापस लौटा और उसने कहा कि वर्षा राजस्थान में गायब हो गई है। उसका फोन भी बंद और वो कहीं नहीं मिली।

ऐसे हुआ खुलासा

विशाल के अकेले घर लौटने और उसकी बातें सुन परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। इसी बीच राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतका की शिनाख्त के लिए एक फोटो जारी किया। जिस से परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को बताया कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। जिसके बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि वो बिजनौर के गांव उदयपुर थाना रेहड़ के रहने वाले हैं। नौ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी वर्षा की शादी जसपुर निवासी विशाल कुमार से की थी। शादी के बाद से ही विशाल और उसके घर वाले वर्षा का दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। इसके साथ ही आरोपी पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी भी सामने आई है। आशंका है कि पत्नी को इस बारे में पता चल गया था लिहाजा उसे रास्ते से हटा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच की जिसके बाद विशाल कुमार और कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें