Dehradun NewsHighlight

ड्यूटी के दौरान नशे में धुत कांस्टेबल को किया SSP ने निलंबित, वीडियो वायरल

ड्यूटी के दौरान नशे में धूत कांस्टेबल को देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें वो ड्यूटी के दौरान नशे में धुत दिखाई दे रहे थे।

नशे में धुत कांस्टेबल को किया SSP ने निलंबित

बता दें कांस्टेबल अनुज राणा पुलिस लाइन में नियुक्त थे। नशे में धुत कांस्टेबल का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने ये कार्रवाई की है।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कांस्टेबल रहे अनुज राणा किस तरह से नशे में धुत सड़कों पर चल रहे हैं। रास्ते में चलते में राहगीर ने उनका ये वीडियो बना दिया। कांस्टेबल इतना नशे में थे की वो ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें