Uttarkashi NewsBig News

गंगोत्री हाईवे में हादसा, मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस बस पलटी, कई यात्री घायल

उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रही मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बसब बेकाबू होकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख- पुकार मच गई।

मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस बस पलटी

हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा गंगोत्री हाईवे पर झाला पुल के पास हुआ है। बस में सवार यात्री गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा बस में मध्य प्रदेश के यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।

घायलों का रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को बस से बाहर निकालकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सड़क हादसे में बस में सवार चार से पांच यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें