Sports

IND vs AFG Weather: क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-अफगानिस्तान का मैच? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल!

IND vs AFG Weather Report : T20 World Cup 2024 में आज यानी 20 जून को भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) की आपस में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमों का ये सुपर-8 का पहला मुकाबला होगा। आज का ये मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार ये मैच रात आठ बजे शुरु होगा। इस मैदान में बारिश की वजह से पहले भी एक मैच रद्द हो गया है। ऐसे में क्या आज का भी मैच बारिश के कारण धूल जाएगा? चलिए जानते है मौसम का हाल।

IND vs AFG में मौसम का हाल? (IND vs AFG Weather)

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच ये मैच लोकल समय अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरु होगा। ऐसे में रिपोट्स की माने तो बारबाडोस में आज बादल छाए रहेंगे। हालांकि सुबह 10 बजे तक 10 से 20 प्रतिशत ही बारिश के आसार है। लेकिन करीब एक बजे तक बारिश के चांस 50 फीसदी तक हो जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि बिना किसी रुकावट के फैंस इस मैच का मजा ले पाएंगे। मैच के समय तापमान करीब 27 से 31 C रहेगा।

यहां बारिश की भेंट चढ़ा है एक मैच 

बता दें कि इस मैदान में बारिश की चपेट में पहले भी एक मैच आ चुका है। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मैच होना था। ऐसे में इस मैच में बारिश ने बाधा डाल दी थी। ऐसे में बारिश के चलते मैच शुरू ही नहीं हो पाया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें