Dehradun NewsBig News

दिलाराम चौक से सीएम आवास तक अब नहीं होगा पेड़ों का कटान, बैकफुट पर आई धामी सरकार

दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक अब पेड़ों का कटान नहीं किया जाएगा। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए धामी सरकार बैकफुट पर आ गई है। जिसके बाद सीएम धामी ने दिलाराम चौक से सीएम आवास तक सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर सम्बंधित अधिकारियों को कहा है कि पेड़ काटकर सड़क चौड़ीकरण गलत है।

बैकफुट पर आई धामी सरकार

बता दें देहरादून के दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक सड़क चौड़ीकरण में प्रस्तावित 244 पेड़ काटे जाने थे। लेकिन राज्य सरकार ने गुरुवार को ये फैसला वापस ले लिया है। बता दें कि PWD के प्रस्ताव के अनुसार सड़क चौड़ीकरण में कुल 244 पेड़ आड़े आ रहे थे, जिनका सर्वे करवाकर कटवाने की अनुमति के लिए शासन व केंद्र को भेजने की तैयारी हो रही थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद बिना पेड़ काटे सड़क चौडीकरण के उपाय खोजे जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें