Haridwar NewsBig News

उत्तराखंड उपचुनाव : मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

उपचुनाव के लिए मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मुश्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

गुरुवार को मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान करतार सिंह भड़ाना के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

सीएम धामी भी रहे मौजूद

सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मंगलौर की जनता इस उपचुनाव में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व प्रदेश में संचालित अभूतपूर्व विकास कार्यों पर मुहर लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार मंगलौर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड मतों से जीत सुनिश्चित है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें