Big NewsNainital News

नैनीताल के टांडा रेंज के जंगलों में लगी आग, सुरक्षा के चलते दिल्ली हाइवे पर यातायात किया बंद

अल्मोड़ा के बिनसर में जंगलों में आग की घटना के बाद अब हल्द्वानी में टांडा रेंज के जंगलों में भी भीषण आग लग गई है। जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली हाईवे पर यातायात बंद कर दिया है।

टांडा रेंज के जंगलों में लगी आग

दिल्ली से आने और जाने वाले पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को लालकुआं होते हुए पंतनगर के रास्ते हल्द्वानी और नैनीताल भेजा जा रहा है। पूरा मामला टांडा और भाखड़ा रेंज का है, जहां दोपहर के समय जंगल में आग फैल गई। धीरे-धीरे आग विकराल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

आग को बुझाने में जुटे हुए हैं वन कर्मचारी

आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम वन विभाग के कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में लगी हुई है। धुंध ज्यादा होने के चलते आसपास कुछ साफ नहीं दिख रहा है। वन विभाग के सभी अधिकारी इस समय जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए जंगल के अंदर की ओर है, जिनसे संपर्क नहीं हो सका।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें