Uttarkashi NewsHighlight

Gangotri dham : खीर खाने के बाद अचानक बिगड़ी आठ तीर्थ पुरोहितों की तबियत, अस्पताल में भर्ती

गंगोत्री धाम में खीर खाने के बाद अचानक मंदिर-समिति के अध्यक्ष समेत आठ तीर्थ-पुरोहितों की तबियत बिगड़ गई। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खीर खाने के बाद अचानक बिगड़ी तीर्थ पुरोहितों की तबियत

मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार शाम झंगोरे की खीर बनाकर खाई थी। जिसके बाद अचानक आठ लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी को इलाज के लिए धाम के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत सभी तीर्थ पुरोहितों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि मंदिर समिति की ओर से अभी तक किसी ने इस बारे में बयान नहीं दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें