UttarakhandBig News

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को मिल रही धमकियां, सीएम धामी को लिखा पत्र, पढ़ें पूरा मामला

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सोशल मीडिया पर जानलेवा धमकियां मिल रही है। जिसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखा है।

BKTC के अध्यक्ष को मिल रही धमकियां

बता दें अजेंद्र अजय हिंदी फिल्म ‘हमारे बारह’ फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। फ़िल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज होते ही चर्चाओं में आ गया है। ये जनसंख्या वृद्धि पर आधारित है। फिल्म पर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर होने के चलते अजेंद्र अजय को सोशल मीडिया पर गालीगलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी मिल रही है।

सीएम धामी को लिखा पत्र

फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर के साथ ही पद्मश्री मनोज जोशी, पार्थ समथान, पारितोष त्रिपाठी और अश्विनी कालसेकर ने अभिनय किया है। अजेंद्र अजय ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें