Udham Singh Nagar NewsUttarakhand

एक्टर सुबीर गोस्वामी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बिमार

फिल्मी एक्टर और रंग कर्मी सुबीर गोस्वामी अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुबीर गोस्वामी काफी टाइम से बीमार चल रहे थे। अभिनेता उधमसिंहनगर के दिनेशपुर के रहने वाले थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि अभिनेता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी बेस हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। तभी उन्होंने बीच में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुबीर गोस्वामी ने कई सीरियल और फिल्मों में किया अभिनय

बता दें कि एक्टर सुबीर गोस्वामी ने वेरी जॉन के इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया। जिसके बाद वो फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच गए। जहां उन्होंने फिल्म हॉस्टल में काम किया किया। जिसके बाद फिल्म मिशन टाइगर में भी अभिनेता ने अभिनय किया।

फिल्मों के अलावा उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया। जिसके बाद वो अपने क्षेत्र दिनेशपुर वापस आ गए। जहां आकर उन्होंने पर्दे के पीछे काम किया। उन्होंने ताजमहल का ठेका, अंधा युग आदि नाटकों का निर्देशन किया।इसके साथ ही उन्होंने एक बांग्ला फिल्म जोमलीला भी बनाई।

सुबीर गोस्वामी को इस नाटक से मिली पहचान

बता दें कि अभिनेता को बचपन से ही थिएटर, बांग्ला जात्रा गान आदि में रुचि थी। उन्होंने हिंदी नाटकों में बचपन से ही अभिनय किया है। नाटक अग्निरथ से उन्हें पहचान मिली। इस नाटक के लिए उन्हें राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में चरित्र अभिनेता का भी अवार्ड मिला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें