HighlightRishikesh News​

Rishikesh news : नहाने के दौरान गंगा में बहा युवक, तलाश में जुटी SDRF, रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ऋषिकेश घूमने आया युवक पशुलोक बैराज में नहाने के दौरान गंगा में दुब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

नहाने के दौरान गंगा में बहा युवक

मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक शर्मा (18) निवासी सहारनपुर रविवार दोपहर करीब दो बजे बैराज में नहा रहा था। इस दौरान प्रतिक अचानक गंगा के तेज बहाव में बह गया। युवक के डूबने की सूचना आसपास के लोगों ने एसडीआरएफ की टीम को दी।

रेस्क्यू अभियान जारी

सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। फिलहाल अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें