Big NewsDehradun News

पैसों के लेनदेन में रायपुर में यहां चली ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत, दो घायल

देहरादून के रायपुर के डोभाल चौक पर पैसों के लेनदेन में एक युवक ने तीन युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं।

पैसों के लेनदेन में चली ताबड़तोड़ गोली

घटना देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के डोभाल चौक की है। जहां पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने तीन लोगो को गोली मार दी। गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी की पहचान देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

मृतक का शव नाले से बरामद हुआ है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मौके पर पहुंचे रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने मृतक के शव को शवगृह में रखवा दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें