Big NewsRudraprayag News

रुद्रप्रयाग हादसे में 15 हुई मृतकों की संख्या, 20 सीटर वाहन में बैठे थे 26 लोग, नोटिस भेजने की तैयारी

रुद्रप्रयाग में शनिवार को हुए हादसे में एम्स में उपचार के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घायलों का हाल जाना। इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों और घायलों को राहत राशि देना का ऐलान किया।

20 सीटर वाहन में बैठे थे 26 लोग

रैंतोली में हुए इस हादसे में लापरवाही सामने आई है। बता दें दुर्घटनाग्रस्त टेंपो-ट्रैवलर 20 सीट में पास था। लेकिन वाहन में दो चालक सहित 26 लोग सवार थे। गुरुग्राम से रुद्रप्रयाग तक वाहन बिना किसी डर के बेधड़क आ गया। तीर्थयात्री नहीं होने के कारण किसी भी बैरियर पर वह की चेकिंग नहीं हुई।

संबंधित एजेंसी को नोटिस भेजने की तैयारी

बताते चलें सभी लोगों ने एजेंसी के माध्यम से ही टेंपो-ट्रैवलर की बुकिंग की थी। जिला आपदा विभाग और परिवहन विभाग संबंधित एजेंसी को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं। मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि क्षमता से अधिक सवारियां भी हादसे का कारण रही है। बता दें वाहन में सवार सभी लोग शुक्रवार रात 10 बजे अलग-अलग शहरों से निकले थे।

गुरुग्राम से रवाना हुए थे 23 युवक-युवतियां

वाहन में 23 युवक-युवतियां गुरुग्राम से चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए थे। गुरुग्राम से आगे जितने भी बैरियर आए कहीं पर भी वाहन की चेकिंग नहीं की गई। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी में वाहन को रोका गया था। बताया जा रहा है बैरियर पर चेेकिंग दल ने यह तो देखा कि यात्री चारधाम यात्रा जा रहे हैं या नहीं, लेकिन यह नहीं देखा कि 20 सीटर वाहन में 26 लोग बैठे हैं।

चालक के पार नहीं था पहाड़ में वाहन चलने के ज्यादा अनुभव

मामले को लेकर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक परिवहन संभागीय अधिकारी के माध्यम से पता चला कि वाहन 20 सीट में पास था। इसके साथ ही वाहन के चालक के पास पहाड़ में वाहन चलाने का ज्यादा अनुभव भी नहीं था। उन्होंने बताया कि ट्रैवलर एजेंसी के संचालक को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें