Udham Singh Nagar NewsHighlight

SSP ने किया साइबर क्राइम डिवीज़न के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, साइबर अपराध पर लगेगी लगाम

उधमसिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टी सी ने शनिवार को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में अत्याधुनिक साइबर क्राइम डिवीज़न के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

साइबर क्राइम डिवीज़न के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

बता दें उधमसिंह नगर में साइबर से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए CSR स्कीम के अंतर्गत नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। जिसमें होटल कोर्टयार्ड, डॉल्फिन,आर्किडप्लाई व इंटार्क कंपनी द्वारा विशेष सहयोग किया गया है। नवनिर्मित साइबर क्राइम डिवीज़न बनाने के लिए अपना सहयोग देने पर एसएसपी ने कंपनी के अधिकारियों को सम्मानित किया।

साइबर अपराध पर लगेगी लगाम

एसएसपी डॉ मंजुनाथ टी सी ने कहा कि जनपद के मुख्यालय में अत्याधुनिक साइबर क्राइम डिवीज़न बनाया गया है जिसमे साइबर ठगी के पीड़ितों के बैठने और उनकी समस्याओं के त्वरित निवाकरण के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है। बता दें सीएसआर स्कीम के अंतर्गत नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें