Pauri Garhwal NewsBig News

पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर खाई में गिरी टाटा सूमो, नौ लोगों की हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग सड़क हादसे के बाद अब पौड़ी से हादसे की खबर सामने आ रही है। पौड़ी में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर कूलाड़ बैंड के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बेकाबू होकर खाई में गिरी कार टाटा सूमो

हादसा रविवार सुबह है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार सुबह एक टाटा सूमो टीमली खाल कस्याडी से हरिद्वार जा रही थी। इस दौरान वाहन कूलाड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान टाटा सूमो में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हंस अस्पताल चमोली सैंण ले जाया गया है।

नौ लोगों की हालत गंभीर

स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की कुलाड़ बैंड के पास एक टाटा सुमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे की सूचना पुलिस को दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें