UttarakhandBig News

उत्तराखंड उपचुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, इन नामों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड में उपचुनाव का बिगुल बज चूका है। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। भाजपा ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि कांग्रेस आज दोनों सीटों पर प्रत्यशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस आज कर सकती है दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है। आज प्रत्याशियों की अंतिम घोषणा होने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर सीट से अकेले पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन का नाम ही पैनल में है। जबकि बदरीनाथ से गणेश गोदियाल, लखपत बुटोला, प्रकाश रावत, माधवी सती और आचार्य नरेशानंद नौटियाल का नाम पैनल में है।

भाजपा ने इन दो चेहरों पर खेला दांव

बीजेपी ने बदरीनाथ सीट से उपचुनाव के लिए राजेंद्र भंडारी को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देने के कारण ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जबकि मंगलौर से बीजेपी ने करतार सिंह भडाना को टिकट दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें