Almora NewsBig News

अल्मोड़ा वनाग्नि हादसा, अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम धामी के निर्देश पर दो को किया सस्पेंड, एक अटैच

अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में चार वनकर्मियों की मौत मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। सीएम धामी के निर्देश पर कंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड कर दिया है। जबकि सीसीएफ कुमाऊं को अटैच किया है।

ये है पूरा मामला

गुरुवार दोपहर को करीब 3.30 बजे अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। जबकि चार वनकर्मी बुरी तरह से घायल हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने चारों घायलों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।

घायल वनकर्मियों का विवरण

  • कृष्ण कुमार (21) (वन कर्मी)
  • भगत सिंह भोज (38) (वन कर्मी)
  • कैलाश भट्ट (44) (वन कर्मी)
  • कुंदन नेगी (44) (पीआरडी जवान)

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें