National

कुवैत में भीषण आग की चपेट में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शवों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा सुपर हरक्युलिस

कुवैत में भीषण अग्निकांड में 45 भारतीयों की जान चली गई थी। इस इमारत में 196 श्रमिक काम कर रहे थे। मृतक में 2 उत्तरप्रदेश, 24 केरल, 7 तमिलनाडु और 3 आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान, सी-130जे मृतक 45 भारतीयों के शवों को लेकर शुक्रवार सुबह कोच्चि पहुंचा। भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है।

मृतकों को 5-5 लाख रुपये की मदद

वहीं केरल सरकार ने मृतकों को 5-5 लाख रुपये की मदद करने की घोषणा की है। वहीं भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंच गए हैं। वहां उन्होनें घायलों से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने भारत के मंत्री से मुलाकात कर पूरा सहयोग देने का वादा किया है। वहीं भारत के विदेश राज्मंत्री ने उप प्रधानमंत्री शेख फहद से भी मुलाकात की, उन्होनें भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें