Entertainment

JIGRA की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, आलिया भट्ट ने पोस्टर शेयर कर तारीख से उठाया पर्दा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) अपने दमदार अभिनय की वहज से जानी जाती है। अभिनेत्री के फैंस देशभर में मौजूद है। ऐसे में उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। आलिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जिगरा'(JIGRA) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान(JIGRA Release Date) कर दिया है।

रिलीज डेट का हुआ खुलासा (JIGRA Release Date)

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। फैंस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब है। ऐसे में अभिनेत्री ने खुद इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस के साथ रिलीज डेट भी शेयर की है। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरो में दस्तक देगी।

alia bhatt jigra release date out

फिल्म का पोस्टर किया शेयर ( JIGRA Poster)

अभिनेत्री ने रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस पोस्टर में आलिया रोड पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के हाथों में बेग भी नजर आ रहा है। इस पोस्टर में अभिनेत्री अकेली और मायूस सी नजर आ रही है। पोस्टर रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए है। इस फिल्म में आलिया वेदांग रैना के साथ धमाल मचाती दिखाई देंगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें